नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर करने लगा आराम, वीडियो वायरल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहाँ आम आदमी किसी ऊँची जगह पर चढ़ने से पहले सौ बार सोचते हैं, वहीं एक युवक मोबाइल टावर के ऊपर आराम फरमाता हुआ दिखाई दिया।
यह नज़ारा रेलवे परिक्षेत्र में देखने को मिला। जैसे ही लोगों ने युवक को इतनी ऊँचाई पर बैठे देखा, उन्होंने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वीडियो पूरे मोहल्ले में फैल गया और सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व आरपीएफ के अधिकारी भी पहुँच गए।
बताया जा रहा है कि युवक आसपास का ही रहने वाला है और नशे का आदी है। नशे की हालत में वह सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां बैठकर आराम करने लगा।
मोबाइल टावर पर युवक के यूँ आराम फरमाने वाला वीडियो देखने के बाद लोग अपने घरों की छतों और आसपास लगे टावरों की भी जांच करने लगे। फिलहाल यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।




