छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस की नई आपराधिक कानून प्रदर्शनी का प्रदेश अध्यक्ष ने किया अवलोकन, मंत्रिगण भी रहे उपस्थित

सूरजपुर – पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन आज प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने किया और इसे बेहद उपयोगी और जनहितकारी बताया।

Advertisement

सूरजपुर कोतवाली परिसर में आयोजित इस खास प्रदर्शनी का प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संयुक्त रूप से अवलोकन किया। इनके साथ प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों—
✔ महिला एवं बाल संरक्षण
✔ शून्य एफआईआर
✔ ई-एफआईआर
✔ ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल
✔ त्रिनयन, समाधान, सशक्त व अभिव्यक्ति पोर्टल
✔ न्याय प्रणाली में नई टेक्नोलॉजी
जैसे विषयों को आकर्षक डिस्प्ले और डिजिटल मॉडल के माध्यम से समझाया गया।

डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर ने मंत्रियों और अतिथियों को बताया कि नए कानूनों से न्याय प्रणाली को अधिक तेज, पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नए कानून “दंड से न्याय” की धारणा को मजबूत करते हैं और यह न्यायिक प्रक्रिया में मील का पत्थर साबित होंगे। वहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इन्हें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी बताया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नए आपराधिक प्रावधान मजबूत पुलिसिंग का आधार बनेंगे।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां जनता में जागरूकता बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी में छात्रों, कानून विशेषज्ञों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे नए कानूनों को समझ सकें और पुलिस-जन सहयोग और मजबूत हो सके।

कार्यक्रम में कलेक्टर एस. जयवर्धन, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button