बिलासपुर

दंपति की संदिग्ध मौत, दीवार पर मिला लिपिस्टिक से लिखा सुसाइड नोट….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – अटल आवास में दंपती की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। एक ही कमरे में पत्नी की लाश बिस्तर पर मिली, जबकि पति फांसी पर झूला मिला। घटना को लेकर हत्या और आत्महत्या दोनों की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पति ने मरने से पहले दीवार पर लिपिस्टिक से एक युवक का नाम लिखकर इशारा छोड़ा था। कमरे से एक पन्ना भी मिला है, जिसमें पत्नी को लेकर गंभीर आरोप दर्ज हैं।

Advertisement

पत्नी के गले पर खरोंच के निशान मिलने से पहले हत्या और बाद में आत्महत्या की संभावना मजबूत होती दिख रही है। दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी थे और तीन बच्चे हैं। घटना का पता तब चला जब उनकी बेटी ने दोपहर घर पहुंचकर दरवाजा अंदर से बंद पाया।

Advertisement

काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुला तो यह दर्दनाक दृश्य सामने आया। मामले की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि चरित्र संबंधी विवाद का एंगल सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button