न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज ने नवीन शासकीय कॉलेज सकरी में किया ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप, 90 लोगों की हुई जांच

बिलासपुर। न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज द्वारा 24 नवंबर 2025 को नवीन शासकीय कॉलेज, सकरी में ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया। कैंप का आयोजन संस्थान के चेयरमैन प्रकाश दावड़ा, सचिव अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीज़ के मार्गदर्शन में किया गया।
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने लगभग 90 छात्रों और कॉलेज स्टाफ का ओरल हेल्थ चेकअप किया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की फैकल्टी डॉ. स्वाति अग्रवाल ने उपस्थित शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को दंत समस्याओं, सही ब्रशिंग तकनीक, मौखिक स्वच्छता और उचित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कैंप में डॉ. अंकित, डॉ. गरिमा, डॉ. रूचि, डॉ. अर्शिया, डॉ. अंकिता और बीडीएस फाइनल ईयर छात्रा अनुष्का ने मरीजों की जांच की। कॉलेज के प्रिंसिपल ने पूरे कैंप के दौरान महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
जांच के दौरान कई मरीजों में ऑर्थो और एंडो उपचार की आवश्यकता पाई गई। इससे पहले भी न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज द्वारा बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों में सफल कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।




