रायपुर

रायपुर पुलिस का एक्शन: 275 वारंट तामिल, सात साल से फरार आरोपी भी गिरफ्तार

 

Advertisement

रायपुर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए पिछले 24 घंटों में कुल 275 स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल किए हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी शामिल हैं।

Advertisement

आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में रायपुर के सभी थानों की लगभग 100 पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने कई थानों में सक्रिय बदमाशों और गुण्डा तत्वों की भी चेकिंग की।

अभियान के दौरान 7 साल से अधिक समय से फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें कुछ आरोपी महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और सरहदी जिलों से पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया।रायपुर पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button