राष्ट्रवीर दुर्गादास की पुण्यतिथि पर राठौर समाज का रक्तदान शिविर

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की पुण्यतिथि पर बिलासपुर में राठौर समाज एक बड़ा सेवा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति 23 नवंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगी।
शिविर राजकिशोर नगर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर बाल उद्यान एवं सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी इसमें मुख्य अतिथि होंगी।
समिति का कहना है कि दुर्गादास राठौर के बलिदान दिवस को समाज सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अब तक 60–70 लोग रक्तदान के लिए पंजीयन करा चुके हैं और संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
शिविर में रक्तदान के साथ स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। समिति ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करें।
पंजीयन हेतु संपर्क:
📞 87702 55571
📞 98066 17798




