Uncategorized

राष्ट्रपति ने आईएएस सोनमणि बोरा को किया सम्मानित, ‘आदि कर्मयोगी’ व ‘पीएम जनमन’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर राज्य को राष्ट्रीय सम्मान

(प्रदीप भोई) : देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ और प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण योजना — पीएम जनमन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर आईएएस सोनमणि बोरा ने राज्य की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के निरंतर जनजातीय उत्थान और नवाचारपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement

समारोह में छत्तीसगढ़ के कई जिलों — धमतरी, कोरिया, मोहल्ला मानपुर, बालोद, और दंतेवाड़ा — को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राज्य और जिलों के सुपर कोचों, आईटीडीपी (Integrated Tribal Development Project) के अधिकारियों और टीमों को भी राष्ट्रपति के हाथों से सम्मान मिला।

छत्तीसगढ़ के इस सम्मान ने एक बार फिर यह साबित किया है कि समर्पण, नवाचार और कर्मयोग की भावना से प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

Related Articles

Back to top button