छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र राज्यपाल को सौंपा है। हाईलेवल पर चल रही मीटिंग और कानूनी सलाह-मशविरे के बीच इस मुद्दे पर जल्द स्पष्ट बयान आने की संभावना है। बता दें कि जनवरी 2024 में राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति की थी। मंत्रिपरिषद की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगने के बाद विधि विधायी विभाग ने पदस्थापना आदेश जारी किया था।

Advertisement

Advertisement

प्रफुल्ल एन भारत ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मिले सहयोग के लिए मैं कृतज्ञतापूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। मैं उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने के लिए नौकरशाहों की टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं।

मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिला। इसके साथ ही मैं राज्यपाल का भी आभारी हूं कि आपने मुझे राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।

Related Articles

Back to top button