बिलासपुर

तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – तोरवा क्षेत्र के पावर हाउस चौक में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह चौराहा एक बार फिर ब्लैक स्पॉट साबित हुआ है।

Advertisement

रविवार को यह हादसा शाम लगभग 6 बजे के आसपास हुई। देवरीडीह देवरीखुर्द निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम सिदार किसी काम से स्कूटी लेकर पावर हाउस चौक पहुंचे थे। तभी लालखदान की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा CG 10 BP 9348 ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राधेश्याम स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में तोरवा पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मरच्यूरी भिजवा दिया है। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर हाउस चौक लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक पर स्पीड कंट्रोल के कड़े इंतजाम किए जाएं, भारी वाहनों की एंट्री का समय सख्ती से लागू किया जाए और नियमित यातायात निगरानी से इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 

Related Articles

Back to top button