छत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ में 27 लाख के ईनामी नक्सली हुए ढेर, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता….

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नैशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए सभी नक्सली 27 लाख के इनामी बताए जा रहे हैं।

Advertisement

मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों में कई बड़े नाम शामिल हैं,  इनमें नक्सली लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला और कन्ना उर्फ बुचन्ना के साथ चार अन्य इनामी नक्सली शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से इलाके में सुरक्षाबलों पर हमले, पुलिस कैंप पर फायरिंग और आईईडी ब्लास्ट जैसी वारदातों में शामिल थे। नक्सलियों पर कई जवानों और ग्रामीणों, यहां तक कि शिक्षाकर्मियों की हत्या के भी आरोप हैं।

एनकाउंटर के बाद मौके से पुलिस ने दो एसएलआर रायफल, एक कार्बाइन, अन्य ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में बीजापुर इलाके में सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button