रेल हादसे में घायल हुए पवन गढ़ेवाल की हुई मौत…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रेल हादसे का असर अब भी जारी है। हादसे में घायल एक और यात्री पवन गढ़ेवाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल अब भी सिम्स और रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन गढ़ेवाल का इलाज सिम्स अस्पताल बिलासपुर में चल रहा था। डॉक्टरों की देखरेख में उनकी हालत में सुधार आया था, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजन उन्हें घर लेकर पहुंचे और घर पर ही उनकी देखभाल की जा रही थी।लेकिन रविवार देर रात पवन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज़ दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें फौरन सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया।पवन की मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्होंने यह उम्मीद नहीं की थी कि हादसे से बचने वाला उनका बेटा अब हमेशा के लिए चला जाएगा।4 नवंबर को हुए इस भीषण रेल हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल अब भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई घायलों का इलाज सिम्स और रेलवे अस्पताल में जारी है, जहां डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
रेल हादसे की यह नई मौत एक बार फिर उस भयावह दिन की याद ताज़ा कर गई है। सवाल अब भी वही हैं।आखिर कब तक लापरवाही के शिकार बनते रहेंगे बेगुनाह यात्री,और कब होगी सुरक्षित यात्रा की गारंटी।




