छत्तीसगढ़

नाबालिग बुआ ने कुएं में धकेल कर ले ली दो मासूमों की जान, पुलिस ने किया खुलासा

खैरागढ़ जिले में दो मासूम भाई-बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसने यह वारदात की, वो कोई बाहरी नहीं, परिवार की ही नाबालिग बुआ निकली।

Advertisement

पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झूरानदी का है। रविवार दोपहर गांव के पास बने एक बाड़ी के कुएं में दो वर्षीय राधिका और चार वर्षीय करण के शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजन बदहवास हालत में पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

Advertisement

पूछताछ के दौरान पुलिस को गांव की ही एक नाबालिग बालिका पर शक हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी बालिका ने बताया कि उसका भतीजा उसे “चोट्टी” और “चोरनी” कहकर चिढ़ाता था। इसी अपमान और गुस्से में उसने दोनों मासूमों को कुएं में धक्का दे दिया।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में खैरागढ़ पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की जा रही है।12 घंटे के भीतर सुलझे इस हत्याकांड ने समाज को झकझोर कर रख दिया है, जहां मासूमों की जान एक पल के गुस्से की भेंट चढ़ गई।

Related Articles

Back to top button