रायपुर

पुलिस ने चलाया विशेष धरपकड़ अभियान, 14 आरोपी गिरफ्तार, निकाला जुलूस

रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए सिलतरा इलाके में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चोरी, शराब बिक्री और शांति भंग करने वालों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चौकी सिलतरा पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Advertisement

पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों, जितेन्द्र सयतोड़े, नवीन कुर्रे और रमेश देवांगन, को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई मशरूका भी बरामद की गई है।

वहीं, शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी वीरेंद्र मनहर को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।इसके अलावा, अवैध रूप से शराब बेचने वाले तीन आरोपी राम सिंह, योगेश बागड़े और जीवराखन लाल मिरी, से पुलिस ने 144 पौवा देशी शराब जब्त की है।

साथ ही, शांति व्यवस्था भंग करने वाले सात आरोपियों अर्जुन कुर्रे, सुनील नौरंगे, कमलेश बंजारे, शीतल कुर्रे, श्याम बागडे, फिरोज बारले और कुलदीप सिंह के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस ग्राम सांकरा के बाजार चौक में निकालकर जनता को संदेश दिया कि अपराधियों पर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।रायपुर पुलिस का यह अभियान अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि कानून तोड़ने वालों पर अब कार्रवाई और भी तेज़ होगी।

 

Related Articles

Back to top button