बिलासपुर

सीएम विष्णुदेव साय ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया गहरा दुख, जिला प्रशासन को दिए त्वरित राहत के निर्देश

 

Advertisement

बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना अत्यंत दु:खद है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला कलेक्टर से घटना की पूरी जानकारी लेकर राहत और बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button