देश

भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने दर्जनभर वाहनों को रौंदा, 10 की मौत, कई घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने मौत का तांडव मचा दिया। तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 10 वाहनों को टक्कर मार दी, जिनमें कारें और बाइक दोनों शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि डंपर इतनी तेज रफ्तार में था कि पहले एक कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सड़क पर पैदल चल रहे और बाइक सवार लोग भी इसकी चपेट में आ गए। कई लोग डंपर के नीचे दब गए। मौके पर हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Advertisement

घायलों को तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि डंपर किस तरह बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ रहा था और लोगों को कुचलता चला गया। फिलहाल, पुलिस ने मुख्य मार्ग का यातायात डायवर्ट कर दिया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

 

Related Articles

Back to top button