छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘मोंथा’ का असर जारी: छत्तीसगढ़ में बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : चक्रवात “मोंथा” का असर अब भी छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिल रहा है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर इसका अवशेष अब निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में सक्रिय है, जिससे कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए चेतावनी जारी की है।

Advertisement

चक्रवात “मोंथा” का अवशेष इस समय पूर्वी विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर ऊँचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है।यह सिस्टम उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर जाने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार,31 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। वर्षा का केंद्र फिलहाल मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा, जबकि 1 नवंबर को बारिश का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर खिसक जाएगा। इसके बाद, 31 अक्टूबर से बारिश में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में न जाएँ और पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

राजधानी रायपुर और बिलासपुर में 31 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा, और हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान लगभग 29 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम रहेगा।

“मोंथा” का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है,
लेकिन छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अब भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

Related Articles

Back to top button