छत्तीसगढ़

बस्तर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर,सुकमा में DRG और CRPF के जवानों ने मार गिराया..

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सर्चिंग पर निकले डीआरजी और सीआरपीएफ़ 219 बटालियन के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। पूरा मामला भेज्जी थाना इलाके का है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक भेज्जी के भंडारपदर इलाक़े में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। मौके पर मौजूद जवान इलाके की सर्चिंग लगातार कर रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोंटा एरिया कमेटी के एसीएम सोढ़ी गजेंद्र, एसीएम पोडियम हड़मा और कोंटा एलओएस कमांडर दुर्रो कोसी सहित 15-20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ 219 की संयुक्त टीम ने विशेष नक्सल अभियान संचालित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button