छत्तीसगढ़

एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापामार कार्यवाई….

रायपुर – राज्य में एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। डीएमएफ घोटाले से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गयी। राज्यभर में करीब एक दर्जन ठिकानों पर ये दबिश दी गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी जिले में ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित वॉल्फोर्ट फेस–1 में अशोक कोठारी और अमित कोठारी के घर समेत 5 ठिकानों पर छापा मारा गया है, राजनांदगांव में 4, दुर्ग में 2 और कुरूद (धमतरी) में एक जगह कार्रवाई की।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, जिनके घरों पर दबिश दी गई है, वे सभी डीएमएफ से जुड़े कारोबारी बताए जा रहे हैं। टीम को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड्स मिलने की जानकारी मिली है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

डीएमएफ फंड से जुड़ा यह मामला अब ईओडब्ल्यू की गहन जांच के घेरे में है। फिलहाल सभी जगहों पर कार्रवाई जारी है और आधिकारिक बयान आने का इंतजार है।

 

 

Related Articles

Back to top button