छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के दौरे की तैयारी तेज, एडीजी दीपांशु काबरा ने की उच्चस्तरीय बैठक, नवा रायपुर में सख्त सुरक्षा इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज रायपुर में पुलिस विभाग की बड़ी बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक की अगुवाई एडीजी दीपांशु काबरा ने की। इस दौरान संभाग आईजी, सभी जिलों के एसपी, एएसपी, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

एडीजी दीपांशु काबरा ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं। वरिष्ठ अफसरों की ड्यूटी तय कर दी गई है और सभी को उनके-अपने सेक्टर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

एडीजी दीपांशु काबरा ने कहा कि : “पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। सीनियर अफसरों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है और सभी जिलों में समन्वय से तैयारी जारी है।”

पीएम की सुरक्षा में 5 से अधिक आईजी, 12 डीआईजी, और करीब 2000 पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। 29 अक्टूबर से नवा रायपुर में सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस दोनों ही पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

 

Related Articles

Back to top button