VIDEO : एक स्कूटी पर पांच सवार….बहुत नाइंसाफी है !! न्यायधानी मे ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

बिलासपुर – तमाम बंदिशें और जुर्माना लगाने के बाद भी युवा वर्ग स्टंट करने से बाज नहीं आते। बाइक स्टंट का एक चौकाने वाला खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है यह वीडियो बिलासपुर के जिला मुख्यालय नेहरू चौक के पास शूट किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर लोग अपनी सांसे थाम ले रहे है।
सड़क पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे इस वीडियो मे स्कूटी पर एक दो तीन नहीं बल्कि पांच लोग सवार हैं। नेहरू चौक से लेकर सरकंडा सीपत चौक तक पुल पर शनिवार को पांच लोगों को एक स्कूटी पर सवार होकर तेज रफ्तार में दौड़ते देखा गया, देखने पर यह नाबालिग जान पड़ते हैं, पुलिस सिर्फ चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति कर रही है, जबकि अभिभावक है कि बच्चों की जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
इस लापरवाही से न केवल इन बच्चों की जान खतरे में है, बल्कि सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति की सुरक्षा भी दांव पर लगी है। प्रशासन जल्द सख्त नहीं हुआ तो शहर की सड़कें हादसों का अड्डा बन सकती हैं।




