बिलासपुर

चलती थार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप

 

Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – शुक्रवार शाम बड़ा हादसा टल गया। शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र अग्रसेन चौक पर चलती थार गाड़ी अचानक आग की लपटों में घिर गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, कई लोगों ने दूर भागकर अपनी जान बचाई।

Advertisement

अग्रसेन चौक पहले से ही दीपावली की खरीदारी और ट्रैफिक जाम के कारण भरा हुआ था। ऐसे में इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक थार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

 

सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गाड़ी के मालिक और चालक की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button