देश

धनतेरस 2025: आज से शुरू हुआ दिवाली का महापर्व, जानें खरीददारी और पूजन का शुभ मुहूर्त

आज शनिवार 18 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेरस का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली के महापर्व की शुरुआत धनतेरस यानी धनत्रयोदशी से होती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा का विशेष महत्व होता है।

Advertisement

किंवदंती के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन देवी लक्ष्मी जी प्रकट हुईं थीं और उनके साथ धन के देवता कुबेर भी प्रकट हुए थे। तभी से इस दिन को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन की गई खरीदारी पूरे वर्ष शुभ फल देती है। इसलिए लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और वाहन तक खरीदते हैं।

Advertisement

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ आज 18 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर हुआ है और यह कल 19 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।

धनतेरस पर पहला खरीदारी का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
जबकि तीसरा और सबसे प्रमुख मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

 

  • शुभ काल सुबह 7:49 से 9:15 तक,
  • लाभ उन्नति काल दोपहर 1:32 से 2:57 तक,
  • अमृत काल दोपहर 2:57 से शाम 4:23 तक,
  • और चर काल दोपहर 12:06 से 1:32 तक रहेगा।

 

धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

तो इस शुभ अवसर पर आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं — मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन, स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे।

 

Related Articles

Back to top button