छत्तीसगढ़
राजधानी में होंगे 2 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। BCCI ने 2025–26 के शेड्यूल में रायपुर को दो बड़े मुकाबले सौंपे हैं – 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे, और 23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी–20 मैच।
दोनों मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार BCCI ने इसे स्थायी रोटेशन सर्किट में शामिल किया है, जिससे हर सीजन बड़े मुकाबले होने की संभावना बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ CSCS ने भी इस ऐतिहासिक मौके को विशेष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम की सीटिंग, लाइट्स, आउटफील्ड और सुरक्षा व्यवस्थाओं को BCCI मानकों के मुताबिक अपडेट किया जा रहा है।




