698 नशीली कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चला मिशन मोड अभियान.

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 698 प्रतिबंधित कैप्सूल, एक स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन और नगद रकम बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में अवैध नशीली कैप्सूल लेकर बिलासपुर से घुटकू की ओर जा रहा है।कोनी पुलिस ने तुरंत घुटकू मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 698 नग नशीली कैप्सूल, एक मोबाइल फोन, ₹300 नगद और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम आरिफ़ मोहम्मद, उम्र 24 वर्ष, निवासी महामाया पारा, घुटकू बताया गया है।आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने दवाई दुकान संचालक निशांत गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया है, बरामद सामग्री की कुल क़ीमत लगभग ₹3,14,837 आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संज्ञेय अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।साथ ही यह जांच जारी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बिलासपुर पुलिस “मिशन मोड” में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है, ताकि जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।




