छत्तीसगढ़
सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह रायपुर पहुंचे….

रायपुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह रायपुर पहुंच चुके हैं। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर वे शीर्ष अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में चल रहे सिविक एक्शन प्रोग्राम की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बस्तर में बढ़ते आत्मसमर्पणों, ऑपरेशन के दौरान SOP के पालन और जनहानि रोकने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में नक्सल उन्मूलन के लिए एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किए जाने के संकेत हैं।राज्य और केंद्रीय एजेंसियां अब नक्सलवाद के खिलाफ संयुक्त रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।




