रायपुर

शराब नहीं देने पर युवक ने लोहे के रॉड से कर दी गार्ड की हत्या

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक भयावह घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड संदीप पटेल (35 वर्ष) की लोहे की रॉड से निर्मम हत्या कर दी गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे आरोपी शराब खरीदने के लिए दुकान पर आया। जब गार्ड ने उसे शराब उपलब्ध नहीं होने की सूचना दी और दुकान बंद होने की बात कही, तो आरोपी पहले विवाद कर वहां से चला गया।

Advertisement
मृतक

लेकिन करीब रात सवा 11 बजे आरोपी वापस लौट आया और इस बार अपने साथ लोहे की रॉड लेकर संदीप पटेल पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

आरोपी

मृतक संदीप पटेल बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी के रहने वाले थे और हाल ही में मोवा पंडरी में रह रहे थे। पुलिस ने हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना इलाके में सुरक्षा की चिंता को और बढ़ा देती है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button