छत्तीसगढ़

VIDEO : बहती नदी में बाइक समेत गिरे दो युवक, ऐसे बची जान

धमतरी जिले से लापरवाही का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ दो युवक अपनी जान जोखिम में डालकर एनीकट पार करने की कोशिश में बहती नदी में जा गिरे। गनीमत ये रही कि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों की जान बचा ली, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Advertisement

मामला धमतरी जिले के ग्राम मेघा के पास महानदी का है। लगातार हुई झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। नदी का पानी एनीकट के ऊपर से बह रहा है, इसके बावजूद लोग खतरा उठाते हुए उसे पार करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

 

सुबह भी दो युवक बाइक पर सवार होकर एनीकट पार कर रहे थे, तभी वे फिसलकर सीधे नदी के गहरे हिस्से में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और दोनों युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया।

 

इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पानी एनीकट के ऊपर से बह रहा था, फिर भी मौके पर पुलिस या प्रशासन की कोई टीम तैनात नहीं की गई थी ताकि लोगों को रोक सके।

 

Related Articles

Back to top button