रायपुर
धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस….

खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। घर में अकेले रहने वाले बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्नी का शव आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ मिला।
घटना तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार धारदार था। पुलिस ने पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में लिया है, जो मृतक दंपती के घर के सामने रहता था। जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है।




