रायगढ़

ट्रेलर से टायर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार…. 

रायगढ़ – जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर से टायर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने चोरी के टायर खरीदने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है।

Advertisement

 

Advertisement

प्रार्थी शुभम अग्रवाल (28 वर्ष), निवासी बरमकेला, ने 5 अक्टूबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके और उसके परिचित के तीन ट्रेलर वाहन 30 सितंबर को एनटीपीसी लारा से पाटन (रायपुर) के लिए रवाना हुए थे। 2 अक्टूबर को जब ड्राइवरों से संपर्क किया गया, तो उनके मोबाइल बंद मिले और अगले दिन ट्रेलर खड़े पाए गए। जांच में पता चला कि ट्रेलरों के कुल 15 टायर चोरी हो चुके थे, जिनकी कीमत लगभग ₹1,50,000 है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौरव सिंह और नरेश कुमार को पकड़कर भागवत यादव को टायर बेचते हुए हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 4 टायर ₹48,000 में खरीदे गए और बाकी 11 टायर मोहम्मद फिरोज को बेचे गए। मोहम्मद फिरोज को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया। तीनों ट्रेलर चालक और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नरेश कुमार महंत (23), हयाघाट, बिहार
  2. गौरव सिंह (24), रकसेल तेंदुवा, झारखंड
  3. भागवत यादव (27), पंचावल, बलरामपुर
  4. मोहम्मद फिरोज (54), गोविंदपुर, बिहार

जूटमिल पुलिस की तत्परता और सघन जांच से इस चोरी गिरोह का भंडाफोड़ संभव हो पाया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button