छत्तीसगढ़
जगदलपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुरिया दरबार पहुँचे

जगदलपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुँचे और सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा सहित अन्य मंत्री गण भी मौजूद रहे।
मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री मुरिया दरबार की ओर रवाना हुए। इस दौरान राजमहल में राजा कमलचंद्र भंजदेव ने उन्हें भव्य स्वागत किया।
आदिवासी संस्कृति की झलक पेश करते हुए स्वागत समारोह में आदिवासी नर्तक और मुंडा बाजा गाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री का अभिवादन किया गया। उनके आगमन को लेकर बस्तर वासियों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई।इस भव्य आयोजन ने बस्तर की सांस्कृतिक परंपरा और आदिवासी समुदाय की समर्पित भावनाओं को भी उजागर किया।




