बिलासपुर
VIDEO : यहां विराजमान माँ दुर्गा पलकें झपकती हैं….

बिलासपुर – नवरात्रि की धूम इन दिनों पूरे शहर में देखने को मिल रही है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं और माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं भक्तों को अपनी ओर खींच रही हैं।
सरकण्डा स्थित माता चौरा में इस वर्ष एक अनोखी प्रतिमा स्थापित की गई है। यहाँ विराजमान माँ दुर्गा की प्रतिमा पलक झपकती है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
भक्तों का कहना है कि इस अद्भुत झलक को देखकर उनके मन में माँ के प्रति आस्था और भी प्रबल हो रही है। नवरात्रि के दिनों में यहाँ रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं और माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। नवरात्रि का ये अनोखा दृश्य भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम लेकर आया है।




