लाला लाजपत राय नगर में 45 साल पुरानी परंपरा के साथ भव्य दुर्गा पूजा, अष्टमी भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

बिलासपुर – लाला लाजपत राय नगर, खपरगंज में स्व. राजकुमार अग्रवाल व मंगतराय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल द्वारा 45 साल पहले शुरू की गई दुर्गा पूजा परंपरा आज भी जीवंत है। इस नवरात्रि पर भी भव्य पंडाल में मां दुर्गा विराजमान हैं और भक्तजन आस्था के साथ दर्शन कर रहे हैं।
अष्टमी की रात यहां भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और माता के जयकारे लगाए। यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
स्थानीय लोग इस परंपरा को अपनी धार्मिक विरासत और सामूहिक भक्ति का प्रतीक मानते हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी यह परंपरा इसी तरह चलती रहेगी, ताकि नई पीढ़ी भी मां दुर्गा की भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी रहे।
भक्ति और आस्था का यह अद्भुत समागम न केवल स्थानीय लोगों को जोड़ता है, बल्कि बिलासपुर के नवरात्रि उत्सव को और भी रोचक और रंगीन बनाता है।




