जांजगीर-चाम्पा

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

जांजगीर-चाम्पा – राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी विक्की सूर्यवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर द्वारा फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अश्लील वीडियो अपलोड और प्रसारित किए जा रहे थे। इस पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने सायबर पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में, अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) आईटी एक्ट और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

जांजगीर-चाम्पा पुलिस की अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध या अश्लील वीडियो को न तो अपलोड करें और न ही साझा करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

 

Related Articles

Back to top button