रायपुर
कलेक्टर परिसर के बिल्डिंग की छत गिरी….

रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात हुई, जब आंग्ल अभिलेख कोष्ठ की कक्षा की छत अचानक गिर पड़ी।
हादसे में कमरे के भीतर रखी कई पुरानी और महत्वपूर्ण फाइलें धूल और मलबे में दब गईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह भवन अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान बना था और काफी जर्जर हो चुका है। फिलहाल मलबे को हटाने और दबे हुए दस्तावेजों को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है।प्रशासन अब कलेक्ट्रेट की पुरानी बिल्डिंग की सुरक्षा और मरम्मत की व्यवस्था को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है।




