छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
तालाब में कमल फूल निकालने डूबे सफाईकर्मी का शव बरामद….

सक्ती। डभरा थाना क्षेत्र के धुरकोट गांव में दुखद घटना सामने आई है। यहां हाईस्कूल में पदस्थ सफाईकर्मी बसंत सारथी की डेडबॉडी तालाब से बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, बसंत सारथी बीते 25 सितंबर को गांव के तालाब में कमल फूल निकालने गया था, तभी वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर DDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पहले दिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
एक बार फिर रेस्क्यू अभियान चलाकर टीम ने तालाब से उसकी डेडबॉडी बाहर निकाली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




