Uncategorized

खरसिया में नवरात्रि का भव्य उत्सव, 108 गांवों से पहुंचे श्रद्धालु, शहर गूंजा “जय माता दी” के नारों से

रायगढ़/खरसिया – पूरे छत्तीसगढ़ में प्रख्यात खरसिया में नवरात्रि इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और आस्था के साथ मनाई जा रही है। पूरा शहर एक दुल्हन की तरह सजीव दिखाई दे रहा है, जहां झालर लाइट और आकर्षक साज-सज्जा ने हर गली-चौराहे को रोशन कर दिया है।

Advertisement

शहर में जगह-जगह माता रानी के विशाल दरबार सजाए गए हैं, जिनकी अपनी-अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। नवरात्र के इन पावन नौ दिनों में आसपास के 108 गांवों से हजारों भक्त खरसिया पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे हैं।

Advertisement

 

गौरतलब है कि इस बार भी खरसिया के युवाओं की अपार मेहनत से पुत्रीशाला रोड, महुआपाली रोड, गंजबाजार, स्टेशन रोड, हमालपारा और अन्य स्थानों पर सजे दरबारों और अलौकिक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से पूरा खरसिया “जय माता दी” के जयघोष से गूंजित है।भक्तों का विश्वास है कि माता रानी की कृपा यूं ही सभी पर बनी रहे।

 

Related Articles

Back to top button