बिलासपुर

मेघना को “मेघाना” बनाकर नकली तंबाकू बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने नकली तंबाकू पैकेजिंग के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा मेघना कंपनी के तंबाकू उत्पाद की हूबहू नकल कर “मेघाना” नाम से बाजार में बेचा जा रहा था।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों मनोज आहुजा और दीपक आहुजा, दोनों निवासी हेमुनगर, तोरवा को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेघना ब्रांड की पैकेजिंग और लेबलिंग की कॉपी कर 8 ग्राम और 16 ग्राम के पैकेट बनाकर आसपास के गांव और बाजारों में बेच रहे थे।

Advertisement

 

पुलिस ने मौके से नकली पैकेजिंग, लेबलिंग, ट्रेडमार्क दस्तावेज और सील पैक तंबाकू पैकेट जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button