बिलासपुर
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार….

बिलासपुर – तखतपुर थाना पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।मामला 21 सितंबर का है, जब 10वीं कक्षा की छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसी दौरान शिक्षक दिलीप कुमार पटेल ने उसे अकेला पाकर गलत तरीके से छुआ। घटना से परेशान छात्रा ने अगले दिन 22 सितंबर को थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके जनकपुर रोड स्थित घर से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।यह घटना एक बार फिर छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षक-शिक्षिका पर अभिभावकों के भरोसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।




