छत्तीसगढ़

बोलेरो से टक्कर मारकर 2 लोगों की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार….

 

Advertisement

सूरजपुर – ग्राम तिवरागुड़ी में दिनांक 22.09.2025 की रात को बोलेरो से टक्कर मारकर त्रिवेणी और राजाबाबु की हत्या करने के मामले में थाना रामानुजनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खेत में उखाड़-पानी को लेकर हुए विवाद के बाद यह वारदात अंजाम दी। घायल करन का उपचार चल रहा है।

Advertisement

 

डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने उड़ीसा के बृजराजनगर में घेराबंदी कर आरोपियों जयप्रकाश, नर्मदा, बाबुलाल और ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामानुजनगर और उनकी टीम सक्रिय रही। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button