छत्तीसगढ़
30 ईनामी सहित 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, लौटे मुख्यधारा में….

दंतेवाड़ा – सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास योजनाओं के असर से नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वालों में 30 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था।लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर करने वाले ये नक्सली कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। अब जिला प्रशासन द्वारा इन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण और पुनर्वास योजना के तहत सहायता दी जाएगी।
मुख्यधारा में लौटे इन माओवादियों को प्रशासन ने दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी प्रदान कीं।
सरकार और सुरक्षा बलों का कहना है कि यह कदम बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी सफलता है।




