छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, रुक-रुककर गोलीबारी जारी

नारायणपुर – महाराष्ट्र की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में एक पुरुष नक्सली ढेर कर दिया गया है।

Advertisement

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, इसी दौरान माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।

Advertisement

 

घटनास्थल से नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।अबूझमाड़ का इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता है, ऐसे में यह कार्रवाई सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button