देश
पीएम मोदी शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह संबोधन शाम 5 बजे प्रसारित होगा। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि उनका संबोधन किस विषय पर होगा।
गौरतलब है कि कल यानी 22 सितंबर से नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। नई दरों के लागू होने के बाद लोगों की जरूरत की कई चीजें सस्ती हो जाएंगी।
ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर देशवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार दिवाली लोगों के लिए डबल गिफ्ट वाली होगी।अब सबकी नजरें आज शाम 5 बजे पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर टिकी हुई हैं।




