बिलासपुर
स्कूल से लौट रही छात्रा की मौत, साइकल से गिरकर लगी चोट बनी वजह

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के घुरू गांव निवासी 17 वर्षीय पिया यादव, जो कन्या स्कूल बिल्हा में कक्षा 9वीं की छात्रा थी, स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकल से अपने गांव पेण्डरवा लौट रही थी।
इसी दौरान ग्राम पेण्डरवा में जनक गोड के घर के सामने सड़क पर चलते-चलते वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। गिरने के दौरान साइकल के ब्रेक हैंडल से गंभीर चोट लग गई।
स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर बिल्हा पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अब छात्रा की आकस्मिक मौत की जांच में जुटी हुई है।




