बिलासपुर
गोलबाजार में देर रात लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर। शहर के व्यस्ततम गोलबाजार इलाके में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में एक के बाद एक चार दुकानें आ गईं, जिनमें वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, आग गोलबाजार के अपना लॉज स्थित दुकानों से शुरू हुई और तेज लपटों के चलते आसपास की दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही।
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और नुकसान का सही आकलन भी नहीं हो पाया है।




