रायपुर

देर रात तक खुले क्लब, ढाबा और बार पर पुलिस का शिकंजा, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू 

रायपुर में देर रात तक खुले क्लब, ढाबा और रेस्टोरेंट पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। निर्धारित समयावधि के बाद भी नियम तोड़कर संचालित हो रहे कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में 15 से अधिक टीमों ने देर रात आकस्मिक चेकिंग की।

चेकिंग में हायपर क्लब, जोक पब, मोका बार, होटल क्लोरेंस, सिमर्स बार, आई.पी. क्लब, पियानों क्लब सहित कई प्रतिष्ठानों को देर रात तक खुले पाया गया। इन जगहों पर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर इनके आबकारी अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण के लिए कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखा है।

 

इसके अलावा एम.पी. किचन, शेफ किचन, श्नो बेरी आईसलैण्ड, कैफे केपवाईस, ढाबा शाबा, प्रिंस ढाबा और राजू ढाबा जैसे स्थान भी देर रात खुले पाए गए। इन पर गुमास्ता और अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त को पत्राचार किया गया है।रायपुर पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button