जांजगीर-चाम्पा

चिटफंड घोटाले के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा….

जांजगीर-चांपा पुलिस ने चिटफंड घोटाले के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी के जरिए आम नागरिकों को रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहे थे।

Advertisement

दरअसल, वर्ष 2011 से 2015 के बीच इस कंपनी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हुए थे। कंपनी के संचालकों ने लोगों से हर महीने किस्त लेकर पैसा दोगुना करने का वादा किया, लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होते ही कंपनी का ऑफिस बंद कर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों के नाम भैरव मिश्रा और चांद मोहम्मद खान हैं। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जांजगीर में छिपे हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप व सीएसपी कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पांडेय और सिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की टीम का विशेष योगदान रहा।फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर रही है।

Related Articles

Back to top button