वन मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने मंत्री निवास घेराव से पहले ही रोका

रायपुर – 06 सितंबर को जगदलपुर सर्किट हाउस में कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। आरोप सीधे वन मंत्री केदार कश्यप पर लगे हैं। इसी को लेकर आज कांग्रेस ने मंत्री निवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।
जगदलपुर में 06 सितंबर को सर्किट हाउस के बावर्ची हितेंद्र पाण्डेय के साथ मारपीट की घटना के आरोप वन मंत्री केदार कश्यप पर लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी ने मंत्री बंगले का घेराव कर मंत्री से इस्तीफे की मांग करने का ऐलान किया था।
प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निकले, लेकिन मंत्री निवास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रोकने के बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और मंत्री कश्यप से इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन के चलते इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल भी देखने को मिला।




