बिलासपुर

हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस में ITBP जवानों के दो पिस्टल और 26 कारतूस चोरी, आरपीएफ-जीआरपी जांच में जुटी, दो जवान सस्पेंड

बिलासपुर – हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यात्रा कर रहे ITBP जवानों के दो पिस्टल और 26 कारतूस रहस्यमय तरीके से चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, चार जवान जनरल कोच में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनके बैग से हथियारों के साथ मोबाइल और नगदी भी चोरी हो गए। आश्चर्य की बात यह है कि चोरी ट्रेन चलते समय हुई और इसका पता स्टेशन पहुंचने पर चला।

Advertisement

 

इस घटना के बाद ITBP ने दो जवानों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम हथियारों की तलाश में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए संदिग्ध यात्रियों और स्टेशनों पर निगरानी कर रही हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button