बिलासपुर

रतनपुर टीआई लाइन अटैच, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – अवैध शराब प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने रतनपुर टीआई नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल, थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोप था कि उन्होंने कोचिए से रकम लेकर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।

Advertisement
Screenshot

इस मामले में शुक्रवार को ही एसएसपी ने दो दोषी आरक्षकों को निलंबित कर कोटा एसडीओपी को प्राथमिक जांच के आदेश दिए थे। अब थाने के स्टाफ पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण टीआई पर भी गाज गिरी है।

 

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र बिलासपुर से स्थानांतरित कर रतनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक रवि शंकर तिवारी को रेंज सायबर थाना बिलासपुर से हटाकर हिरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र से रेंज सायबर थाना भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button