छत्तीसगढ़

बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम विष्णु देव साय ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों की ली समीक्षा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली।

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए बाढ़ प्रभावित गांवों और क्षेत्रों की स्थिति को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई जाए और जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की सुरक्षा व सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता है।बस्तर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हैं, लेकिन सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसी भी प्रभावित परिवार को मदद से वंचित नहीं रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button